टी-20 वर्ल्ड कप से पहले IND-NZ का आखिरी मैच, सूर्यकुमार तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों का यह आखिरी टी-20 मुकाबला होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी मैच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे। यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए बेहद अहम है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए संजू पर न केवल रन बनाने का दबाव होगा, बल्कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करनी होगी।

अगर सूर्यकुमार यादव आज 33 रन बना लेते हैं, तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह उपलब्धि सिर्फ रोहित शर्मा (4231 रन) और विराट कोहली (4188 रन) ने हासिल की है। सूर्यकुमार ने अब तक खेले गए 103 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2967 रन बनाए हैं।
वहीं, अगर सूर्या 48 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में 511 रनों के साथ रोहित शर्मा टॉप पर हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 5 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में नाबाद 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 179 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *