IND-NZ टी-20 मैच, दोनों टीमें आज पहुंचेगी रायपुर, कल शाम 7 बजे खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मैच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ी लग्जरी बसों से अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगे। भारतीय टीम होटल कोर्टयार्ड (छेरीखेड़ी) में रुकेगी, जबकि न्यूजीलैंड टीम का ठहराव होटल हयात में होगा। मैच से एक दिन पहले दोनों टीमें शाम 5 बजे से स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डिंग यूनिट अपना-अपना आखिरी अभ्यास करेंगे। स्टेडियम में सुरक्षा और तैयारियों को लेकर प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम आज जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए दर्शकों में भी भारी उत्साह है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी की कोशिश करेगा।

मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा और इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *