IND vs WI दिल्ली टेस्ट : यशस्वी के 150 रन पूरे, सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल जारी है। भारत ने 2 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल पिच पर हैं। यशस्वी ने टेस्ट करियर में चौथी बार 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है, वे 7वां शतक लगा चुके हैं।
साई सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोमेल वारिकन ने LBW किया। इसी के साथ उनकी यशस्वी के साथ 193 रन की साझेदारी टूटी। वारिकन ने केएल राहुल (38 रन) को भी आउट किया। वेस्टइंडीज ने 82 ओवर खत्म होने के बाद पारी में अपनी दूसरी नई गेंद ले ली। टीम से एंडरसन फिलिप ने इस गेंद से पहला ओवर फेंका।
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने 70वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खैरी पीयर के खिलाफ बाउंड्री लगाई और अपना पहला रन बनाया।