एशियाड में भारत को 20वां गोल्ड: रेसलर अमन सहरावत ने सोना जीता

भारत ने एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सेहरावत ने पुरुषों के 57 kg में सोना जीता। यह शनिवार को भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट, प्रणवी उर्स ने गोल्फ और 17 साल की कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीते। भारत 82 मेडल के साथ मेडल टैली के 5वें स्थान पर है। वहीं, पुरुष हॉकी के फाइनल में भारत और मलेशिया के बीच का स्कोर 1-1 से बराबर है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। शेलो सिल्वरियस ने बराबरी का गोल दागा।

मलेशिया ने बराबरी का गोल किया। 14वें मिनट में शेलो सिल्वरियस ने बाएं फ्लैंक पर मिले एरियल पास को हासिल किया और तंग एंगल से हाफ-वॉली पर शानदार शॉट लगाकर सूरज को छकाया। स्कोर 1-1 हो गया।

भारत ने मलेशिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई। 12वें मिनट में भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला।

अभिषेक ने गेंद को कंट्रोल कर मलेशिया के खिलाड़ी के पैर में मारा। इसके बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह ने इस मौके पर शानदार ड्रैगफ्लिक से गोल कर दिया।