एशियाड में भारत को 21वां गोल्ड:मेंस हॉकी फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया
भारत ने एशियन गेम्स में 21 वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सेहरावत ने पुरुषों के 57 kg में सोना जीता। यह शनिवार को भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। इससे पहले टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट, प्रणवी उर्स ने गोल्फ और 17 साल की कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीते। भारत 84 मेडल के साथ मेडल टैली के 5वें स्थान पर है। पुरुष हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम मलेशिया के खिलाफ 4-1 से आगे है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगरात ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। मलेशिया के 14वें मिनट में शेलो सिल्वरियस ने एक गोल किया। 42वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। 54वें मिनट में शिलानंद ने फील्ड गोल किया।
| Rank | Country | Gold | Silver | Bronze | Total |
| 1 | China | 168 | 89 | 83 | 340 |
| 2 | Japan | 83 | 93 | 90 | 266 |
| 3 | South Korea | 38 | 43 | 68 | 149 |
| 4 | India | 21 | 27 | 37 | 85 |
