भारत का दूसरा विकेट गिरा, कोहली 7 रन पर आउट, रोहित क्रीज पर

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 135 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन बनाए थे। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल, अशुल कंबोज और आकिब नबी को 2-2 सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए।

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जैकब डफी ने शुभमन गिल को पवेलियन भेज दिया। डफी ने ऑफ स्टंप के पास लेंथ बॉल डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली। गिल बैकफुट पर डिफेंस करने गए, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप में चली गई। वहां हेनरी निकोल्स ने आसान कैच पकड़ लिया। गिल बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हुए।