न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में 134 पर ऑलआउट, भारत के गुरनूर बरार ने लिए 4 विकेट

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 135 रन का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल, अशुल कंबोज और आकिब नबी को 2-2 सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए।

बारिश के कारण मुकाबला करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया। 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंशुल कंबोज ने ब्लेयर टिकनर को बोल्ड कर दिया। कंबोज ने मिडिल स्टंप पर सटीक यॉर्कर डाली। टिकनर ऑफ साइड में शॉट खेलने के लिए क्रीज से हटे और गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। टिकनर 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई।

40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुरनूर बरार ने नाथन स्मिथ को आउट किया। बरार ने ऑफ स्टंप पर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ गेंद डाली। स्मिथ ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में गई। वहां रोहित शर्मा ने कैच पकड़ लिया। स्मिथ 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। यह बरार का चौथा विकेट रहा।