भारत ने 10 ओवर में 154 रन चेज किए, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराया, अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टी

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रन का टारगेट 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। रविवार को गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंद पर फिफ्टी लगाई। बरसापारा स्टेडियम में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड 153 रन बना सका। भारत ने 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अभिषेक ने 68, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 57 और ईशान किशन ने 28 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाए। मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला। भारत ने तीसरा टी-20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीत ली। भारत ने पहला मैच 48 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

भारत ने 3.1 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी कर ली, यह टीम की सबसे तेज टी-20 फिफ्टी रही। 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 3.4 ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ईशान किशन 28 और संजू सैमसन खाता खोले बगैर आउट हो गए। मैट हेनरी और ईश सोढी को 1-1 विकेट मिला।

अभिषेक ने भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। 2007 में युवराज सिंह 12 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। डेविड वॉर्नर 20 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *