BREAKING NEWS : भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियाड में जीता गोल्ड , फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

खेल

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा।

इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 8 मेडल जीत लिए है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।

रेसलिंग में भारत को विमेंस 62 KG वेट कैटेगरी के बाद अब 76 KG फ्रीस्टाइल में भी ब्रॉन्ज मिला। भारत की किरण ने मंगोलिया की गैनबैट अरिउंजरगल को हराकर कांस्य जीता। दूसरी ओर भारत के अमन ने मेंस फ्रीस्टाइल 57KG इवेंट में ब्रॉन्ज जीता।

आज भारतीय मेंस टीम को आर्चरी के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं, 21 साल की सोनम मलिक ने 62 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन की जिया लॉन्ग को हराया।

इससे पहले, भारतीय विमेंस टीम को सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल मिला। आर्चरी रिकर्व विमेंस टीम के बाद बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

भारत के 100 मेडल पक्के

होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।