खत्म होगा IndiGo संकट ! DGCA ने वापस लिया रोस्टर को लेकर अपना आदेश

पिछले दो दिनों से चल रहा इंडिगो से जुड़ा संकट खत्म होने वाला है. DGCA ने रोस्टर से जुड़ा अपना आदेश वापस ले लिया है. राम मोहन नायडू ने इंडिगो मामले पर गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी. इसके बाद आदेश वापस ले लिया गया. डीजीसीए ने उस नियम को वापस ले लिया है, जो क्रू के लिए साप्ताहिक आराम के बदले छुट्टी का उपयोग करने से रोकता था. यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. यह फैसला DGCA-22011/04/2021-FSD दिनांक 20.01.2025 के पत्र में निर्दिष्ट प्रावधान की समीक्षा के बाद लिया गया है. इस प्रावधान में कहा गया था कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी प्रतिस्थापित नहीं की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *