घायल कुत्ता खुद पहुंचा अस्पताल इलाज कराने, देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें
जानवर बोल नहीं पाते, लेकिन उनके भी दिल होते हैं, उन्हें भी दर्द होता है बस फर्क इतना है कि वो इंसानों की तरह अपनी तकलीफ जुबान से नहीं कह सकते। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का दिल पिघला दिया है। इस वीडियो में एक घायल कुत्ता अपनी चोट का इलाज करवाने खुद अस्पताल पहुंच जाता है। एक कुत्ता लंगड़ाता हुआ अस्पताल के गेट तक पहुंचता है। उसके चलने के तरीके से साफ दिखता है कि उसे दर्द हो रहा है। लेकिन फिर भी वो किसी तरह अंदर आकर चुपचाप बैठ जाता है, जैसे उसे पता हो कि यहां उसकी मदद जरूर होगी। रिसेप्शन पर बैठी एक महिला उसकी तरफ बढ़ती है और ध्यान से देखने लगती है कि आखिर उसे चोट कहां लगी है। वो धीरे से उसके पास बैठती है, उसे सहलाती है और समझने की कोशिश करती है कि जानवर को कितनी तकलीफ है। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ कुत्ते को डॉक्टर के पास ले जाता है। डॉक्टर उसे बहुत प्यार से देखती हैं, उसके जख्म की सफाई करती हैं और दवा लगाती हैं। पूरा वक्त कुत्ता एकदम शांत बैठा रहता है, मानो उसे भरोसा हो कि ये लोग उसकी मदद करने वाले हैं। वो ना गुर्राता है, ना डरता है, बस बड़ी मासूमियत से सब कुछ सहता रहता है। ये नजारा किसी के भी दिल को छू सकता है।
Macam Tahu-Tahu Aje…..seekor anjing yang cedera datang sendiri ke klinik haiwan dengan harapan mendapat bantuan…..dan misinya berjaya pic.twitter.com/hR3CXFhVoS
— MYNEWSHUB (@mynewshub) November 9, 2025
