हज करने गया इतिहास का सबसे अमीर ये शख्स, अरब देशों में गुड़ के दाम बिकने लगा था सोना
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करते हैं तो उनमें एलन मस्क, जेफ बेजोस जैसे लोगों का जिक्र जरूर आता है लेकिन अगर कहें कि इतिहास का सबसे अमीर इंसान कौन था? तो इसका जवाब बदल जाएगा और फिर कई अन्य कहानियों भी खुलकर सामने आएंगी. इतिहास का सबसे अमीर इंसान माली साम्राज्य के बादशाह मनसा मूसा को माना जाता है. मनसा ने वर्तमान के माली, सेनेगल, गिनी, नाइजर और मौरिटानिया के हिस्सों पर सन 1312–1337 तक शासन किया है. उनकी राजधानी का नाम टिंबकटू था.मनसा मूसा आज भी धन, धार्मिकता और दूरदर्शिता को लेकर चर्चा में रहते हैं. Forbes और Time Magazine जैसी आधुनिक संस्थाओं ने भी उन्हें इतिहास का सबसे अमीर व्यक्ति बताया है. कहा जाता है कि उनके शासनकाल में माली अफ्रीका का सबसे ताकतवर साम्राज्य बन गया था. कहा जाता है कि यूरोप के मानचित्र बनाने वालों ने पहली बार अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से को मैप में दिखाया. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने मनसा को ‘सोने का राजा’ के तौर पर प्रदर्शित किया था. उनकी दौलत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. मनसा मूसा की हज यात्रा भी काफी सुर्खियों में रहती है. जिस समय वो हज यात्रा पर जा रहे थे तो उनके साथ 60000 से ज्यादा लोग ऊंटों पर सवार थे और उन सभी पौशाकें सोने से सजी हुई थीं. इसके अलावा वो अपने साथ इतना सोना लादकर ले गए थे कि मिस्र के मिस्र और अरब के बाजारों में कई सालों तक सोना कौड़ियों के दाम बिका था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि उन्होंने अपने हज के सफर के दौरान रास्तों में गरीबों को इतना सोना बांटा कि लोगों की जिंदगियां संवर गई थीं. जगह-जगह मस्जिदों के लिए चंदा दिया और उस समय के विद्वानों को भी इनामों से नवाजा.
