महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त जारी , CM साय ने 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की राशि

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त जारी कर दी गई है। योजना लागू होने के बाद प्रति महीने के अनुसार इस महीने भी साय सरकार द्वार प्रदेशभर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 5वीं किस्त कुल 653 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने खुशियों का नोटिफिकेशन मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि दी जा रही है। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग, महिलाएं अपने बच्चे के कॉपी-किताब खरीदने और छोटे-छोटे घरेलू खर्च समेत अन्य खर्चों में उपयोग कर रहीं हैं। योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिल रहा है और उनके हाथों में एक राशि है, जिसका उपयोग वे अपने और अपनों के लिए कर रहीं हैं।