IPL 2025 : आज MI vs DC, शाम 7:30 बजे

IPL 2025 के 63वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया। दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स हैं। वहीं, मुंबई के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा। लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी।

मैच डिटेल्स

63वां मैच MI vs DC

स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम,

मुंबई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *