ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पहुंचीं BRICS बाजार, भारतीय कला-संस्कृति से हुईं रूबरू
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली में तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच दिल्ली के नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में लगा ब्रिक्स बाजार भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जहां रंग-बिरंगे टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट और अलग-अलग देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिल रही है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की बेटी जहरा पेजेशकियान भी अपने पति हसन मजीदी के साथ नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में आयोजित ब्रिक्स बाजार पहुंचीं. जहां उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं.
ब्रिक्स बाजार में जहरा पेजेशकियान का खास स्वागत किया गया. इस दौरान उनके लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने ट्रेडिशनल ईरानी फुल-लेंथ का ईरानी बुर्का पहन रखा था, जो बेहद सिंपल, एलिगेंट और रॉयल वाइब दे रहा था. इसके साथ जहरा ने ब्लू और मल्टीकलर प्रिंटेड हिजाब भी पहना हुआ था.
ज़हरा पेजेशकियान इस दौरान ब्रिक्स बाजार में लगे अलग-अलग पवेलियन का दौरा किया.यहां ब्रिक्स मेंबर्स और साझेदार देशों की कला, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और टेक्सटाइल की झलक देखने को मिली. दोनों ने भारतीय पवेलियन का भी दौरा किया और देश की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा.
It was a pleasure to welcome Ms. Zahra Pezeshkian, daughter of Iranian President Masoud Pezeshkian to the #BRICSBazaar at the National Crafts Museum, New Delhi.
Had the opportunity to show them around the Bazaar and share the rich traditions, art, crafts and cultural heritage… pic.twitter.com/omRsXOSfE2
— Annpurna Devi (@Annapurna4BJP) September 12, 2026
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने जहरा पेजेशकियान के साथ हुई मुलाकात को गर्मजोशी भरा बताया. अन्नपूर्णा देवी ने लिखा कि ब्रिक्स बाजार कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक जुड़ाव का खूबसूरत जश्न है, जो ब्रिक्स देशों को एक-दूसरे के और करीब लाने का काम करता है.
ब्रिक्स बाजार का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स और विदेश मंत्रालय की ओर से नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम एंड हस्तकला अकादमी में किया गया है. बाजार की शुरुआत 10 सितंबर को हुई है और यह 15 सितंबर तक चलेगा. यहां आने वाले लोगों को पारंपरिक हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल और कई अन्य क्रिएटिव प्रोडक्ट्स को देखने का मौका मिल रहा है.
