जयपुर में वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा बने जीवनसाथी, फाइव स्टोर होटल में उत्सव जैसा माहौल
वृंदावन के मशहूर युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिपा शर्मा को शादी की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी तस्वीरों के साथ पोस्ट कर रहे हैं। अमृतसर में रहने वाली शिप्रा के परिवार से उनका पुराना परिचय था। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के विवाह अवसर पर देश भर से बड़े-बड़े मेहमान आए। जयपुर के फाइव स्टार होटल ताज आमेर में आयोजित भव्य समारोह में शादी की रस्में आयोजित की गईं। शादी के मंडप में बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री दूल्हे के पीछे बैठे दिखे। मशहूर कवि और रामकथा वाचक कुमार विश्वास भी युवा जोड़े को आशीर्वाद देने जयपुर आए। गोवर्धन धीम पर आयोजित इस विवाह समारोह की हर तरफ चर्चा हो रही है।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, श्री मलूक पीठाधीश्वर संत राजेंद्र दास,कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, पुंडरीक गोस्वामी, संत अलबेली माधुरी शरण और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायक बी प्राक भी शामिल हुए। प्रसिद्ध कथावचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी बीते 5 दिसंबर को हरियाणा के यमुनानगर की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में हुई। दिन में दोनों का वैदिक विवाह हुआ जिसमें 100 पंडितों ने दोनों की शादी कराई और रात में दोनों का आशीर्वाद समारोह हुआ। भजन और गीतों के बीच साधु-संत और सेलिब्रिटीज ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
5 दिसंबर को सुबह से लेकर रात तक चले भव्य कार्यक्रम में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का विवाह संपन्न हो गया। हरियाणा के शिप्रा शर्मा को उन्होंने अपना जीवनसाथी बना लिया। 6 दिसंबर को बारात का वापस वृंदावन लौटने का कार्यक्रम है। वृंदावन स्थित आवास पर दुल्हन के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
