विश्व की नंबर एक मुक्केबाज बनीं जैस्मिन, प्रिया और विश्वनाथ भी शीर्ष तीन में शामिल

भारतीय मुक्केबाजी के लिए इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि इस समय ताजा वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लम्बोरिया ने महिला 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बनकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रिया घंघास (60 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) भी अपने-अपने भार वर्ग में शीर्ष-3 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके चलते हुए अब इस ताजा रैंकिंग में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा भी साफ़ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इस समय महिला वर्ग की 10 में से 9 और पुरुष वर्ग की 10 में से 8 भार श्रेणियों में भारत के मुक्केबाज टॉप-10 में शामिल हैं।

इसके चलते हुए अब महिला वर्ग में भारत की मुक्केबाज मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में अपना विश्व नंबर-1 का स्थान भी बरकरार रखा है। जबकि अन्य भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लम्बोरिया, जिन्होंने इस साल एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था वह इस बार एक स्थान की छलांग लगाकर 57 किग्रा वर्ग में दुनिया की नंबर-1 मुक्केबाज बन गई हैं। इसके अलावा अन्य मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किग्रा वर्ग में पांच स्थान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा विश्व कप पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा) और नूपुर (+80 किग्रा) अपनी-अपनी श्रेणियों में दूसरे स्थान पर बनीं हुई हैं। जबकि दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन (51 किग्रा) इस बार एक स्थान फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

इसके अलावा पुरुष वर्ग में भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (60 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) पहली बार टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। जबकि विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता हितेश गुलिया (70 किग्रा) एक स्थान नीचे खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य मुक्केबाज अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) आठवें स्थान पर बने हुए हैं। जबकि अन्य मुक्केबाज आकाश (75 किग्रा) और लोकेश (85 किग्रा) भी आठवें स्थान पर रहते हुए टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।

इस समय ताजा बॉक्सिंग रैंकिंग के अनुसार भारत दुनिया में टॉप-10 रैंक वाले मुक्केबाजों की संख्या के आधार पर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा महिला मुक्केबाजी में भी भारत इस समय दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जबकि पुरुष वर्ग में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं इस समय इन सभी का प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय मुक्केबाजी लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

इसके अलावा महिला वर्ग में भारत की मुक्केबाज परवीन (60 किग्रा) 13वें और अंकुशिता बोरो (65 किग्रा) 11वें स्थान पर हैं। जबकि पुरुष वर्ग में भारत के मुक्केबाज अंकुश (80 किग्रा) 11वें, दीपक (70 किग्रा) 12वें और जुगनू (85 किग्रा) 14वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज हर्ष चौधरी (90 किग्रा) 10वें, जबकि सुमित (75 किग्रा) और कुमार नवीन (90 किग्रा) 18वें स्थान पर बने हुए हैं।