लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में यहूदियों पर चाकू से हमला, आतंकी साजिश की आशंका
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक हमलावर ने दो यहूदियों पर चाक़ू से वार किया है। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे आतंकी घटना ममाना जा रहा है। इससे पहले एक व्यक्ति को चाकू लेकर हाई स्ट्रीट पर दौड़ते हुए देखा गया था। यहूदी समुदाय की सुरक्षा संस्था, शोमरिम ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। पिछले महीने इसी जगह एक एम्बुलेंस को आग लगा दी गई थी।
