कंगना रनौत ने महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की तो वहीं, स्वरा भास्कर को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने स्वरा के पति फहाद अहमद की हार पर और कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद पर भी तंज कसा। कंगना ने कहा- देश के टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वाले लोग हार के बाद बौखला गए हैं। और उनका हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा हो गया है। आगे उन्होंने कहा- मैंने महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान देखा कि आज वहां का बच्चा-बच्चा, मोदी-मोदी कह रहा है। आज जो बच्चे पैदा हो रहे हैं वो सबसे पहले मां-बाप नहीं बोलते मोदी बोलते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते थे जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। कंगना रनौत ने कहा, ‘आज भारत की जनता देश के टुकड़े करने वालों पर नहीं बल्कि ‘ब्रांड’ पर विश्वास करती है और पीएम मोदी एक ब्रांड हैं। देश के प्रधानमंत्री को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा- एक समय था जब कांग्रेस पार्टी को भी ब्रांड के रूप में देखा जाता था। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी बस एक रीजनल पार्टी बनकर रह गई है। आज के समय में कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता है। भारत की जनता अब सिर्फ विकास चाहती हैं।’