खंडवा में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत

मध्य प्रदेश : खंडवा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से वार कर उसकी हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी बर्बरता देखी गई है। अब पीएम करने वाली डॉक्टर ने बताया कि जब शव लाया गया तो उसकी आंते बाहर थीं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी ओर शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। महिला की मौत हादसे के करीब 18 घंटे बाद हुई है। इधर, पीएम करने वाले पैनल में शामिल डॉ के अनुसार जब शव आया था तो आंतें बाहर थीं। यह पेट पर लात मारने या अंदरूनी हिस्से में किसी वस्तु से प्रहार करने से हो सकता है।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़िता की 24 मई को सुबह घर में मौत हो गई थी, तब पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले स्वजन ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस की तरफ से मर्ग कायम कर शव को देर रात खंडवा जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां रविवार दोपहर दो महिला चिकित्सकों क पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, रोशनी पुलिस ने इस मामले में गांव के दो आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का ग्राम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना जिले के आदिवासी अंचल खालवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि 45 साल की दुष्कर्म पीड़िता के दो बच्चे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उसकी बेटी ने मां को गांव के ही हरी पालवी के घर बेहोशी की हालत में देखा। मां की हालत देखकर बेटी ने आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ देर बाद महिला को होश आया तो उसने अपने साथ गलत काम होने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ गैंगरेप किया गया है उसके पेट में मौजूद आंतरिक अंग बाहर पड़े हुए थे। पुलिस को आशंका है पुलिस ने केस दर्ज कर महिला के दो परिचितों को पकड़ा है, जिन पर उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप हैं। दोनों आरोपी हरी पालवी और सुनील धुर्वे महिला के ही गांव के हैं और उसे अच्छे से जानते थे। गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए थे। गैंगरेप के बाद महिला गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी तड़पती रही, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

महिला का शव खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया है, जहां मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट की निगरानी में आज रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *