मंच छोड़ स्कूटी पर पान खाने निकले लंकापति.. रामलीला में रावण का अनोखा अंदाज..Video

उत्तरप्रदेश : सहारनपुर की रामलीला सुर्खियों में है रामायण का वह पात्र, जिसे हमेशा मंच पर सोने की लंका का राजा, तलवार और अट्टहास के साथ देखा जाता है, अचानक दर्शकों को चौंकाकर स्कूटी पर पान खाने निकल पड़ा. कलाकार टिल्लू पंडित की, जो रावण का किरदार निभाते हुए अचानक मंच से उतरकर स्कूटी पर सवार हुए और पान खाने के लिए निकल पड़े. उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सहारनपुर की रामलीला में जब दर्शक मंच पर रावण का युद्ध और संवाद सुनने का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अलग ही नजारा सामने आया. रावण के गेटअप में सिर पर भारी मुकुट, लंबी मूंछें और सोने जैसी पोशाक पहने कलाकार टिल्लू पंडित अचानक स्कूटी पर सवार हुए और सीधे पान की दुकान पर पहुंच गए. इस दौरान उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. लोग मोबाइल कैमरे ऑन करके वीडियो बनाने लगे.

 

लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा- लगता है पुष्पक विमान सर्विसिंग पर गया है. तो किसी ने चुटकी लेते हुए लिखा- रावण अब 21वीं सदी का मॉडर्न वर्जन बन गया. कुछ ने यह भी लिखा कि अगली बार रावण युद्धभूमि में भी स्कूटी से ही पहुंचेगा. खुद रावण का रोल निभा रहे टिल्लू पंडित ने भी इस मजेदार वाकये पर हंसी-मजाक में जवाब दिया. उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिनों से पान खाने नहीं जा पाए थे. अचानक इच्छा हुई तो बिना गेटअप बदले ही स्कूटी पर बैठकर दुकान पहुंच गए. टिल्लू कहते हैं कि ये सब अनजाने में हुआ था, लेकिन जिस तरह लोगों ने इसे एंजॉय किया और वायरल कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *