कोरबा : हाथियों का आतंक जारी, 40 हाथियों के दल ने मचाया तांडव….

छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में कटघोरा क्षेत्र में करीब 40 हाथियों के विशाल दल ने दस्तक देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। बीती रात हाथियों की गतिविधियों से न सिर्फ ग्रामीण बल्कि खबर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार भी घंटों तक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि हाथियों के लगातार मूवमेंट के बावजूद मैदानी वन अमला कितना अलर्ट रहता है, क्योंकि पूरी रात इलाके में कोई जिम्मेदार अमला नजर नहीं आया।

कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज अंतर्गत धोबीबारी में दो दिन पहले हाथियों के दल ने भारी तबाही मचाई। करीब 10 घरों को तोड़ दिया गया और कुछ पालतू जानवरों को भी मार डाला गया। गरीब परिवारों का आशियाना उजड़ गया और अब वे खुले आसमान के नीचे पेड़ों के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed