कुशीनगर : छेड़खानी के आरोपी को ग्रामीणों ने मारपीटकर नहर में फेंका

उत्तरप्रदेश : कुशीनगर जनपद मे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कल बुधवार दोपहर बाद को एक युवक ने महिला से छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर उसे नहर में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले किसी ने उसकी मदद नहीं की।इस संबंध मे थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मारपीट करने वालों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई होगी।पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि भीड़ द्वारा की गई ऐसी हिंसा कानून व्यवस्था को चुनौती देती है। इससे कभी-कभी निर्दोष लोग भी प्रभावित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *