पन्ना में मजदूर महिला की किस्मत चमकी, 8 हीरे मिले.. हीरा कार्यालय में कराए जमा, जेम्स क्वालिटी के..

मध्य प्रदेश : पन्ना जिले की मजदूर महिला रचना गोलदार को अपनी खदान से एक ही हफ्ते में आठ हीरे मिले। इनमें से छह हीरे Gem Quality के हैं, जिनका कुल वज़न 2.53 कैरेट है। ये हीरे अब सरकारी हीरा कार्यालय में जमा कर दिए गए हैं और नीलामी में जाएंगे। अनुमान है कि प्रत्येक Gem Quality वाला हीरा 4–5 लाख रुपये तक का हो सकता है। महिला मजदूर जिसका नाम रचना गोलदार है। उसे एक हफ्ते में ही 8 हीरे मिले हैं, जिससे उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां की मिट्टी से निकलने वाला हीरा न जाने कितनों की किस्मत संवार चुका है। बताया जा रहा है कि महिला को मिले 8 में से 6 हीरे Gems Quality के हैं। यह हीरे अब नीलामी में रखे जाएंगे, जहां इनकी कीमत तय होगी। उम्मीद की जा रही है कि महिला को मिले हीरों की कीमत लाखों में जा सकती है।

आठ हीरों में से छह रत्न-गुणवत्ता वाले हैं। इनमें सबसे बड़ा हीरा 0.79 कैरेट का है। बाकी दो हीरे ऑफ-कलर होने के कारण कम मूल्य के हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे आभूषणों में इस्तेमाल होते हैं, जबकि ऑफ-कलर हीरे औद्योगिक कार्यों में काम आते हैं।

रचना गोलदार बड़गदी गांव की रहने वाली हैं। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे प्राइवेट नौकरी करते हैं और बेटी की शादी हो चुकी है। दामाद भी हीरा खदान में काम करता है। रचना ने कहा कि वह नीलामी से मिलने वाले पैसे से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारेंगी और हीरे की तलाश जारी रखेंगी। रचना ने हीरे पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कराए हैं। यहां हर तीन महीने में नीलामी होती है। गुजरात, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और अन्य राज्यों से बड़े व्यापारी इसमें शामिल होते हैं। हीरे की कीमत वज़न, कट, रंग और पारदर्शिता (Clearity) पर तय होती है। सरकार नीलामी की अंतिम कीमत से 12 प्रतिशत काटती है, जिसमें 11 प्रतिशत रॉयल्टी और 1 प्रतिशत TDS शामिल है। शेष रकम हीरा खोजने वाले को दी जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *