लालू के घर खाली करते ही…. हरे से भगवा हुआ गेट

पटना: सियासत में बयानों के साथ-साथ रंगों का अपना महत्व है. नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर हमला करते हैं तो दूसरी तरफ कई बार रंगों के जरिए भी संदेश देने की कोशिश करते दिखते हैं. पहले जहां राबड़ी देवी को आवंटित 39 हेडिंग रोड आवास को भगवा से बदलकर हरा किया गया, वहीं अब पिछले 25 सालों से राबड़ी आवास के रूप में स्थित रहा 10 सर्कुलर रोड आवास को अब केसरिया रंग से रंग जा रहा है.

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास में मिला बंगला अब बिहार के डेयरी मत्स्य और पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है. इधर राबड़ी देवी से इस आवास को खाली कराने के बाद उन्हें नया आवास दिया गया. राबड़ी देवी के आवास को लेकर बिहार की राजनीति में काफी बयानबाजी हुई. अब एक तरफ जहां पहले राबड़ी देवी के मिले नए आवास में रंगाई-पुताई का काम हुआ. उनके पुराने आवास को केसरिया रंग की जगह हरे और सफेद रंग से सजाया गया है. दूसरी तरफ राबड़ी देवी के खाली करने के बाद उनके पुराने बंगले की रंगाई-पुताई का काम भी शुरू हो गया है. अपने पुराने बंगले को भी राबड़ी देवी ने हरे और सफेद रंग से सजाया था. अब उनके छोड़ने के बाद उस बंगले को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है. उनके पुराने आवास के मुख्य गेट के साथ-साथ घर के अंदर भी सभी हरे रंग को बदलकर केसरिया रंग से रंगा जा रहा है.
बता दें कि राबड़ी देवी के आवास खाली करने का मामला बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में भी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया था. बाद में जब राबड़ी ने उसे खाली किया तो वहां से नेम प्लेट तक हटवा दिया.