‘हिंदू बेटियों से ही प्यार क्यों हो रहा?’, आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप, तीसरी शादी पर भड़का बजरंग दल

आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी रचाई. लेकिन अब उनकी यह शादी विवादों में आ गई है. बिहार के फारबिसगंज इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका और उन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया. इस प्रदर्शन के दौरान ‘आमिर खान मुर्दाबाद’ और ‘आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो’ जैसे नारे भी लगाए गए.
इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने कहा, ‘आमिर खान लगातार हिंदू बहन-बेटियों से शादी रचाकर हिंदू समाज का अपमान काम कर रहे हैं.’ सोनी ने आगे दावा किया कि आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आमिर खान ने जल्द ही अपनी इन हरकतों को नहीं रोका, तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा.

सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज सोनी ने वीडियो में कहा, ‘शादी करता है हिंदू बेटी से और पैदा करता है तैमूर, अफरोज, सलमान, ये कहां का नियम है भाई? आखिर उनको मुस्लिम समाज की बहू-बेटियों से प्यार क्यों नहीं हो रहा है? हिंदू बेटियों से ही उनको प्यार क्यों हो रहा है?’. उन्होंने कोर्ट और सरकार से भी आमिर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और आरोप लगाया कि एक्टर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे वह साल 2002 में अलग हो गए थे. इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया. हाल ही में आमिर ने मुंबई वाले घर पर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी रचाई है.

खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन और पिता आइरिश हैं. उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. प्रोफेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो गौरी हेयरड्रेसर रही हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, हालांकि उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ में काम कर रही हैं