बड़ी खबर : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 2-3 यात्रियों के दबने की आशंका

उत्तरकाशी: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नौ कैंची के पास पहाड़ी टूट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में कुछ लोगों के दबने की सूचना है। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसाईं का कहना है कि भूस्खलन के चलते दो से तीन लोगों के दबने की सूचना है। सूचना पर जानकीचट्टी सहित अन्य जगहों से भी राहत एवं बचाव टीमों को रवाना किया गया है।
आज दिनांक 23 जून 2025 को समय करीब 4 बजे सायं यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर भू-स्खलन/स्लाईडिंग हुआ है, कुछ यात्रियों के स्लाइडिंग के चपेट में आने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। pic.twitter.com/Vyu2YBw3U9
— Uttarkashi Police Uttarakhand (@UttarkashiPol) June 23, 2025