SIR पर लीगल वॉर, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद, थोड़ी देर में सुनवाई

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में अब से कुछ देर बाद अहम सुनवाई होनी है. इस दौरान कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता खुद मौजूद रहेंगी जिसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं.. सुनवाई से पहले टीएमसी ने सीएम ममता का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट किया है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फाइलों के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीजेआई से दलीलें पेश करने की अनुमति मांगी है. ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा खोलते हुए कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी.

दरअसल, पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ TMC ने लगातार मोर्चा खोल रखा है. दो टीएमसी सांसदों के साथ-साथ खुद सीएम ममता बनर्जी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है. जिसमें SIR को मनमाना और खामियों से भरा बताते हुए इसे रोकने की मांग की गई है. उधर, TMC के इस आक्रामक रुख के बीच बीजेपी भी हमलावर है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि TMC बंगाल में घुसपैठियों के वोट कटने से डरी हुई है…और इसी वजह से SIR प्रक्रिया का विरोध कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट में SIR की सुनवाई से पहले ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की. ममता बनर्जी ने ECI को वोटर लिस्ट से कोई भी नाम हटाने से रोकने के लिए कोर्ट से तुरंत निर्देश देने की मांग की है. ताज़ा अर्जी में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम काटे जाने का खतरा है. अर्जी में कहा गया है कि ECI ने लोगों के आवेदनों में मामूली गलतियों के लिए भी कई लोगों को सर्कुलर जारी किए हैं ममता ने SC से तीन मुख्य गुहार लगाई है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 2022 की वोटर लिस्ट से किसी भी वोटर का नाम न हटाया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वोटर का वोट देने का अधिकार न छीना जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed