LPG से Credit Card तक… 1 मई से देश में लागू हों जाएंगे ये 5 बड़े बदलाव!
अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और मई की शुरुआत देश में कई बड़े फाइनेंशियल चेंज के साथ होने जा रही है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर एलपीजी डिलीवरी सिस्टम तक में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जो अगले महीने की पहली तारीख से दस्तक देंगे और हर घर हर जेब पर इनका असर देखने को मिलेगा.
हर महीने की पहली तारीख की तरह मई महीन के पहले दिन भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करेंगी और नए LPG Cylinder Rates जारी करेंगी. इसमें होने वाले किसी भी चेंज का असर घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट-होटलों तक देखने को मिलेगा. बीते अप्रैल महीने में 14 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था और 1 मई को भी ये बदल सकते हैं.
LPG से जुड़े अन्य बदलावों की बात करें, तो OMCs एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सिस्टम को लेकर मंथन कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनियां सिलेंडर बुकिंग का लॉकइन पीरियड में चेंज कर सकती है. इसके अलावा OTP बेस्ड डिलीवरी सिस्टम को स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है.
1 मई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के अलावा तेल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF Price) में संशोधन कर नए रेट जारी कर सकती हैं. अप्रैल की शुरुआत में इसकी कीमत दोगुनी कर दी गई थी, हालांकि बाद में बढ़े हुए भाव वापस ले लिए गए हैं. एटीएफ प्राइस के अलावा CNG-PNG Price में चेंज किया जा सकता है. यानी मई के पहले दिन हवाई यात्रियों से लेकर सड़क पर अपना वाहन चलाने वालों तक की जेब पर असर पड़ सकता है.
1 मई 2026 से होने वाला तीसरा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है. SBI Card की वेबसाइट पर दी गई जानकारी को देखें, तो लेट पेमेंट चार्ज से लेकर एनुअल फीस तक को लेकर चेंज का ऐलान किया गया है. अगले महीने की पहली तारीख से 100 रुपये से ज्यादा और 500 रुपये तक के बकाया अमाउंट के लिए लेट पेमेंट चार्ज (LPC) को बदलकर 100 रुपये कर दिया जाएगा. इसके अलावा 500 रुपये से ज्यादा और 1,000 रुपये तक की बकाया राशि के लिए ये शुल्क 500 रुपये कर दिया जाएगा. इसके अलावा अन्य चार्ज जस के तस रहेंगे. इसके अलावा BPCL SBI Credit Card के लिए लागू 499 रुपये की एनुअल फीस को अब 1 लाख रुपये के सालाना खर्च पर वापस किया जाएगा, जो अभी 50,000 रुपये है.
1 मई से ऑलनाइन गेमिंग से जुड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं. सरकार द्वारा लागू किए जा रहे Online Gaming Rules 2026 के तहत इस सेक्टर के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन होगा. इसका काम निगरानी और रेग्युलेशन करना होगा. बदलाव के तहत ऑनलाइन गेम्स को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, जिनमें Online Money Games, Online Social Games और E-Sports शामिल होंगे. जिन प्लेटफॉर्म पर पैसे से जुड़े गेम खेले जाते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. इसके साथ ही ऐसे यूजर्स के फाइनेंशियल लेनदेन पर भी पैनी नजर रखी जाएगी.
मई महीने में बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं, तो फिर घर से बाहर निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही निकलें. मई में बंपर Bank Holiday पड़ रहे हैं. दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार के साप्ताहिक अवकाशों के अलावा महाराष्ट्र दिवस/लेबर-डे, रविंद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन से लेकर Eid Ul Adha तक तमाम मौकों पर बैंकों में छुट्टियां घोषित हैं. अलग-अलग राज्यों में ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग हो सकते हैं. इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर बैंकिंग काम निपटाए जा सकते हैं.
