1 अगस्त से LPG सिलेंडर सस्ता: जानें नए दाम
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. आज, यानी 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी गई है. कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये कम हुई है. अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 192 रुपये घटाकर 2,738 रुपये कर दी गई है. वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3,227 रुपये से घटकर 3,018 रुपये हो गया है. इसी तरह लखनऊ में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,052.50 रुपये से घटाकर 2,860.50 रुपये कर दी गई है. इस कटौती से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है.
इससे पहले 1 जुलाई 2026 को एलपीजी सिलेंडर के दामों में राहत दी गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 183.50 रुपये घटाकर ₹2,930 कर दी गई थी. पहले इसकी कीमत ₹3,113.50 थी. यानी इस साल पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर जुलाई में सस्ता हुआ था.
भारत में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. इनमें इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं. कीमत तय करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है. महीने के पहले दिन अमूमन कीमत का रिव्यू किया जाता है. इसके बाद नई कीमत जारी की जाती है.
