महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में ‘I Love Muhammad’ विवाद पर भड़की आग.. सड़क जाम करने पर पुलिस का लाठीचार्ज

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में नवरात्रि रंगोली को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया. शहर के मिलीवाडा इलाके में रविवार रात किसी अज्ञात शख्स ने रंगोली बनाकर उस पर ‘I Love Muhammad’ लिख दिया. आज सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के युवक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस को हालात काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना आज सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई. मामला तब भड़का जब कुछ लोगों ने रंगोली में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा देखा. इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रंगोली बनाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तोफखाना थाना इलाके के कोटला में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. करीब आधे घंटे बाद जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और क्षेत्र में अब शांति है. अहिल्यानगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और 30 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि हालात अब काबू में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *