महेश नवमी : दुर्ग में माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन… गंजपारा में महेश चौक का लोकार्पण
दुर्ग: माहेश्वरी समाज ने 5159 वे वंशोत्पत्ति तिथि या महेश नवमी महापर्व पर गंजपारा में निर्मित महेश चौक का लोकार्पण किया .कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार थी कहा कि संगठन सेवा त्याग या सदाचार की प्रेरणा माहेश्वरी समाज को विशिष्ट बनाती है महेश चौक समाज की एकता सेवा, समर्पण का प्रतीक बनेगा
प्रभातफेरी के बाद दिन भर चले कार्यक्रम
महेश नवमी पर बाबा रामदेव मंदिर में थायरोकेयर के सहयोग से रक्त परीक्षण शिविर लगाया गया. जिसमें 60 से अधिक लोगो की जांच हुई.प्रभात फेरी, भगवान महेश का अभिषेक-पूजन, महेश ध्वजारोहण जिला अस्तपताल में रक्तदान एवं फल वितरण, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा पुलगाव वृद्धाश्रम में 40 से अधिक प्रतिभावान समाजजनो का सम्मान किया गया.

