ममता बोली- CRPF ने महिलाओं-बच्चों को मारा, बूथ कैप्चर किए, भाजपा का आरोप- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया
पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। इस बीच CM ममता ने आरोप लगाया है कि CRPF भाजपा को बचाने में जुटी है। ममता ने कोलकाता में कहा- किसी बूथ पर बंगाल पुलिस नहीं है, CRPF ने सब कब्जे में ले लिया है। ममता ने कहा- कल रात से ही CRPF के अत्याचार शुरू हो गए हैं। उन्होंने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वे वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। उन्हें सीमा की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन वे एक पार्टी की रक्षा कर रहे हैं। इधर, भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ऐसी शिकायतें सही मिलेंगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे। भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को एक बूथ पर TMC समर्थकों ने घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाए। राज्य में कई और जगहों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।
