खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, शराब के लिए पैसे न मिलने पर बाइक चोरी कर जलाई

बिलासपुर पुलिस ने खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर दहशत फैलाने के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दोनों मामलों में आरोपी ने स्कूटी और बाइक में आग लगाई थी। पहली घटना 10 सितंबर की रात 12 बजे से 3 बजे के बीच हुई। सूर्या चौक चिंगराजपारा में द्वारका प्रसाद यादव के किराए के मकान में गौरी देवांगन की स्कूटी (CG 10 BE 3159) खड़ी थी। आरोपी ने स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग से स्कूटी और उसमें रखा दूसरा सामान पूरी तरह जलकर खराब हो गया। गौरी देवांगन की शिकायत पर सरकंडा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।