राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छतरपुर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे सामूहिक विवाह स्थल के लिए रवाना हुईं। वे पंडाल में बने मंच पर पहुंचीं। इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव भी मौजूद हैं। छतरपुर के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हो रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल सभी जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जोड़ों को उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी को विवाह सूत्र में बांधने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मैं धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा, ‘इस कार्यक्रम में विवाहित जोड़ों को न केवल गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान, बल्कि जीवनयापन के लिए आटा चक्की और सिलाई मशीन भी प्रदान की जा रही है, जो उनके स्वावलंबन में मददगार साबित होंगे।’ राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों अपने कर्म और वाणी से जन मानस को रास्ता दिखाया है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा, ‘अंधविश्वास के बारे में लोगों को जागरुक किया गया है। चाहे गुरुनानक हो, मीराबाई या संत तुकाराम। सब ने समाज को सही राह दिखाई है।’
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में श्री बागेश्वर धाम, गढ़ा, जिला छतरपुर में आयोजित 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव@rashtrapatibhvn https://t.co/uyaVNMDSAi
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 26, 2025