धरती के करीब से गुजरा स्टेडियम के आकार का ‎विशाल उल्कापिंड

रोचक

एक स्टेडियम के आकार का उल्कापिंड धरती के करीब से गुजरा है। य‎दि यह टकरा जाता तो महाप्रलय ‎नि‎श्चित ही था। इसे नासा के शक्तिशाली रडार सिस्टम ने देखा है ‎जिसकी तस्वीरें जारी की गई हैं। यह एस्टेरॉयड 2008 ओएस7 है जो दो फरवरी को 29 लाख किमी की सुरक्षित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरा। यह पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी से लगभग 7.5 गुना ज्यादा है। इस विशालकाय अंतरिक्ष चट्टान से हमारे ग्रह को नुकसान पहुंचने का कोई खतरा नहीं था।