WPL में आज MI vs GG, मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 100% मुकाबले जीते

WPL 2026 का 19वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, हालांकि उसका नेट रन रेट -0.271 है। मुंबई इंडियंस 7 मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की हैं और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जहां मुंबई का नेट रन रेट +0.146 है।

मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने सभी 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात जायंट्स को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरा बार सामना होगा। पिछले मैच में मुंबई ने गुजरात को 7 विकेट से हराया था।

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सीजन टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मैचों में 260 रन बनाए हैं, जिसमें नाबाद 74 रन उनका बेस्ट स्कोर है। अमेलिया कर मुंबई की टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 24 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

WPL 2026 में गुजरात जायंट्स (GG) के लिए सोफी डिवाइन ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में उन्होंने 7 मैचों में 212 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 95 रन रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 158.20 का रहा। सोफी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी सोफी ने शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 7 मुकाबलों में 15 विकेट झटके हैं। सोफी WPL 2026 में गुजरात जायंट्स और लीग दोनों की टॉप विकेट टेकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *