CG : बीजेपी विधायक की गाड़ी में पथराव, बाल-बाल बचे गुरु खुशवंत साहेब, घर लौटते समय हुई पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा सीट से विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले में हमला किया गया है। उनकी गाड़ी में पथराव बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में हुआ। आरंग से विधायक गुरु खुशवंत, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया जिसके बाद हड़कंप मच गया। हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, विधायक गुरु खुशवंत सिंह नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने होने गए थे। शाम को वह कार्यक्रम से वापस रायपुर लौट रहे थे। वापस आते समय बेमेतरा के चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक उनकी गाड़ी में पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी उसी गाड़ी में की गई जिसमें विधायक बैठे थे। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि गाड़ी धीमी होती तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर सीधे विधायक को लगते। घटना के बाद विधायक के स्टॉफ ने मामले की जानकरी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस हमले में विधायक बाल-बाल बचे हैं।
पुलिस ने हमले के बाद मामला दर्ज कर लिया है। हमले के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। विधायक जी सुरक्षित हैं और रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। खुशवंत साहेब धार्मिक नेता बाल दास के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही वह बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराया था।