मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, इस बड़े उद्योगपति ने चार्ट शेयर करके बताया

आरपीजी समूह के चेयरमैन और उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शुक्रवार को चार्ट शेयर किया है जिसमें 2026 की शुरुआत में दुनिया के प्रमुख नेताओं की लोकप्रियता को दर्शाया गया है। इसमें बताया गया है कि किस देश के नेता को वहां की जनता कितना पसंद करती है। दुनिया में नंबर 1 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71% रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। 71% लोग उनके काम को पसंद करते हैं (हरा रंग), जबकि 22% लोग नापसंद करते हैं (लाल रंग)। मोदी के बाद दूसरे नंबर पर जापान की सानाई ताकाइची (61%) और तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के ली जे-म्युंग (56%) हैं।

ट्रंप, पसंद से ज्यादा नापसंद करने वालेअर्जेंटीना के जेवियर माइली 55% के साथ चौथे स्थान पर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43% रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर हैं। उन्हें पसंद करने वालों से ज्यादा (51%) नापसंद करने वाले लोग हैं। इटली की जॉर्जिया मेलोनी 41% रेटिंग के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *