मानसून की दस्तक.. निकोबार द्वीपसमूह पहुंचा, 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, साउथ-वेस्टर्न मानसून मंगलवार को निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और उत्तर अंडमान सागर के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 10 मई को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम, अरुणाचल सहित 8 राज्यों के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। राजस्थान के 21 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया। जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हुई। सीकर और अजमेर में ओले भी गिरे। मध्यप्रदेश में 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। हालांकि, कुछ जिलों में तेज गर्मी रही। खजुराहो में तापमान तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *