नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रम
रायपुर : यूजीसी के निर्देश व उच्च शिक्षा के आदेश अनुसार दुर्गा महाविद्यालय में बीकॉम, बीए, बी सी ए, बी बी एप्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु सभा भवन में दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं को नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति से परिचित करने के साथ-साथ महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न संसाधन विभाग एनएसएस एनसीसी सहित वर्ष भर संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराना था इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ वी के गोयल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा जी इसके साथ ही पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री शिवरतन गुप्ता जी भी उपस्थित थे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समन्वयक डॉक्टर सुभाष चंद्राकर छात्र परिषद प्रभारी डॉ राजेंद्र शुक्ला एवं अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान दायनी मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन किया गया इसके पश्चात राजकीय गीत अरपा पेरी का गायन किया गया प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने अपने स्वागत भाषण में अपने बीच निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ वी के गोयल जी की उपस्थिति से महाविद्यालय की गरिमा में वृद्धि की बात कही एवं समस्त नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से कहा कि अनुशासन महाविद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है आप अच्छे से पढ़ाई करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भी अपनी सहभागिता दर्ज कारण स्मरण रहे कि आप अकेले नहीं है किसी भी स्थिति में पूरा महाविद्यालय परिवार आपके साथ खड़ा है महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अग्रिम बधाई देते हुए शिक्षा और संस्कार दोनों की को अपनाने की अपील की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ वी के गोयल जी ने मेहनत को ही सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि हमें विचार करना चाहिए कि हमारे जन्म का मूल उद्देश्य क्या है क्या हम समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं उन्होंने नई शिक्षा नीति के पांच तंत्रों प्रथम पहुंच द्वितीय क्षमता तृतीय गुणवत्ता चतुर्थ समर्थ एवं जवाब देही के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देने को कहा छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग के अध्यक्ष जो प्रभात मिश्रा जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पश्चिम के क्रिटिकल थिंकर विचारक थियोडोर एड्रेनो एवं मैक्स ह्यूमर के शोध प्रबंध का उल्लेख किया और बताया कि जर्मनी में नाज़िज्म इटली में फांसी जाम अमेरिका का पूंजीवाद तब के सोवियत संघ में साम्यवाद समाजवाद में अपने-अपने देश में क्या-क्या दिया हिंसा प्रति हिंसा प्राकृतिक संसाधनों का अतार्किक शोषण इसकी परिणीति हम सभी देख रहे हैं कहीं युद्ध है कहीं पलायन कहीं जाती है संघर्ष इन सभी से परे अस्तित्व और सह अस्तित्व का समाधान यदि कोई दे पा रहा है तो वह है भारतीय संस्कृति जहां डायलॉग डिबेट डिस्कशन को सम्मान है
स्वीकृत है अपने वक्तव्य में मिश्रा ने वर्तमान विश्व संदर्भ का उल्लेख भी किया तथा कठोपनिषद में वर्णित यमराज नचिकेता संवाद अष्टावक्र गीता के अंतर्गत जनक अष्टावरक संवाद का आचार्य शंकर मंडल मिश्र का दृष्टांत दिया और सिद्ध किया इस परंपरा के बीच आज भी हमें जोड़े हुए हैं समरस रखे हुए हैंमहिला बाल विकास विभाग के द्वारा बाल विवाह संबंधी कानून के विविध पक्षों की जानकारी देते हुए से रोकने एवं जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं से एक शपथ भी दिलवाई गई महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिव रतन गुप्ता जी ने महाविद्यालय के शिक्षा दीक्षा की प्रशंसा करते हुए इसे न केवल राज्य अपितु देश के अग्रणी महाविद्यालय में एक बताते हुए कहा कि यहां के छात्र पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में औपचारिक रूप से विभिन्न वविभागाध्यक्ष छात्र-छात्राओं महाविद्यालय के प्राध्यापक को कर्मचारी एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी छात्र परिषद प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र शुक्ल के द्वारा प्रदान की गई इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य एवं प्रावधान की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उन्होंने छात्रों के लिए बहुत उपयोगी और रोजगारोन्मु खी बताया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुचित्रा राठी विभाग अध्यक्ष प्रबंध विभाग ने किया आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने किया.
