मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला महापौर होंगी, परभणी में महिला सीट पर आपत्ति
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला को महापौर बनाया जाएगा। हालंकि परभणी सीट पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। शहरी विकास मंत्रालय में गुरुवार को हुए लॉटरी सिस्टम के बाद जालना, लातूर में अनुसूचित जाति की महिला महापौर होगी। अहिल्यानगर, अकोला, जलगांव, चंद्रपुर में ओबीसी महिला को महापौर बनाया जाएगा। पिंपरी चिंचवड़, भिवंडी-निजामपुर, पुणे, धुले, मुंबई, नांदेड़-वाघाला, नवी मुंबई, नागपुर, नासिक में जनरल कैटेगरी की महिला मेयर होगी। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार 5वीं बार एक महिला बनेगी। अब इन सभी कैटेगरी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार पांचवीं बार एक महिला बनेगी। चंद्रपुर नगर निगम बनने के बाद से ही चंद्रपुर में कोई भी पुरुष महापौर नहीं रहा है। पनवेल, इचलकरंजी, चंद्रपुर, जलगांव, अकोला, अहिल्यानगर, उल्हासनगर और कोल्हापुर नगर निगमों में ओबीसी कैटेगरी के पर्ची निकाली गई है। जालना और लातूर में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है।
दोनों नगर निगम में अनुसूचित जाति की महिलाएं ही महापौर होंगी। ठाणे नगर निगम के महापौर पद अनुसूचित जाति (एससी) कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में छत्रपति संभाजीनगर, जलगांव, चंद्रपुर, धुले और पिंपरी-चिंचवड शहरों के नाम शामिल किए गए। कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम के महापौर का पद अनुसूचित जनजातियों, यानी अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। मुंबई नगर निगम में महापौर के पद के लिए अनुसूचित जनजाति आरक्षण लागू नहीं होगा।
