उत्तराखंड के जोशीमठ में निर्माणाधीन इमारत में नमाज पर बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उत्तराखंड के जोशीमठ में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. एक निर्माणाधीन मकान में लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, इस इमारत में स्थानीय खिलाड़ियों के लिए टीटी हाल बनाया जा रहा है. लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने यहां नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि हर दिन नमाज पढ़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में हिंदू संगठनों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है.
जोशीमठ के स्थानीय लोगों ने भी अब टीटी हाल में नमाज पढ़ने को लेकर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि ऐसी किसी सरकारी इमारत में कैसे नमाज पढ़ी जा सकती है? पुलिस प्रशासन क्या अर रहा है, क्या नमाज पढ़ने वाले लोगों का सत्यापन किया गया है? ये कौन लोग हैं, जो एकाएक यहां नमाज पढ़ने आने लगे हैं, हर बार नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है?
बदरी विशाल की भूमि, ज्योतिर्मठ पीठ जो सनातन का एक मुख्य स्तंभ है। यहां निर्माणाधीन भवन में नमाज शुरू हो गई है भविष्य में मस्जिद भी बन जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष और स्थानीय विधायक कांग्रेस से हैं। क्या मोहम्मद दीपक नामक वायरस उत्तराखंड में फैल रहा है? pic.twitter.com/cz4zSYc5kl
— ABHISHEK SEMWAL (@abhiisshhek) February 19, 2026
ऐसे में स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान में नमाज पढ़ते हुए लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. बताया जा रहा है कि नगर पालिका के इस हाल में खेल विभाग को टीटी प्रशिक्षण के लिए दिए जाने की कार्रवाई जारी है. बोर्ड में इसका प्रस्ताव पिछले साल पारित हुआ है, लेकिन अब तक इस पर सिर्फ रंग रोगन व खेल विभाग के सुझाव के क्रम में मरम्मत कार्य चल रहा है.
