तिरुवनंतपुरम में नौसेना की हुंकार… दुनिया देख रही इंडियन नेवी के समुद्र शक्ति का नजारा

भारतीय नौसेना तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम तट पर एक भव्य ऑपरेशनल प्रदर्शन (ऑप डेमो 2025) के साथ नौसेना दिवस मना रही है. भारत की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया, इस प्रदर्शन को केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री , केंद्र और राज्य के मंत्री, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आए दर्शक. यह आयोजन नौसेना दिवस समारोह को प्रमुख नौसैनिक स्टेशनों से आगे ले जाने के लिए नौसेना के प्रयासों का हिस्सा है, जैसा कि ओडिशा के पुरी और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में सफल आयोजनों के बाद हुआ है. भारतीय नौसेना की परिचालन शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ऑप डेमो 2025 में युद्धपोतों, नौसेना के विमानों और पनडुब्बियों द्वारा समुद्री शक्ति का एक शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है.

हॉक्स फाइटर जेट द्वारा हाई स्पीड का युद्धाभ्यास, युद्धपोतों द्वारा जमीनी समुद्री संचालन और गोलीबारी के तालमेल को प्रदर्शित करते हुए लड़ाकू विमानों का तेजी से जमीन की ओर आना और फिर तेजी से ऊपर उठना इस खास कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है.

इस कार्यक्रम का समापन दक्षिणी नौसेना कमान के बैंड द्वारा पारंपरिक बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ होगा. मंत्रमुग्ध कर देने वाला ये अभ्यास और सी कैडेट कोर द्वारा प्रस्तुत हॉर्नपाइप नृत्य और आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन इस कार्यक्रम को एक अविस्मरणीय अनुभव बना देगा. उत्साह और जोश से भरा यह प्रदर्शन न केवल नौसेना की परिचालन क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा, बल्कि केरल राज्य और भारतीय नौसेना के बीच गहरे समुद्री संबंधों को भी रेखांकित करेगा.

ऑपरेशन डेमो का उद्देश्य भारतीय नौसेना की अदम्य भावना और मुख्य शक्ति को युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, आत्मनिर्भर और विकसित समृद्ध भारत के लिए समुद्र की सुरक्षा के रूप में सामने लाना है. यह प्रदर्शन अत्याधुनिक स्वदेशी प्लेटफार्मों की समुद्री उत्कृष्टता को उजागर करेगा जो गर्व से आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है. यह प्रदर्शन नौसेना की उच्च परिचालन तैयारियों और बिना किसी बाधा के हमेशा तैयार रहने का प्रदर्शन करेगा, जैसा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शित किया गया था. महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के राष्ट्रीय समुद्री दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा भागीदार बनी हुई है , जो समुद्री मार्गों, समुद्री कॉमन्स और महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed