BIG NEWS : सुकमा में 33 लाख के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ : सुकमा में 33 लाख के इनामी समेत 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. सरेंडर करने वालों में 9 महिला और 11 पुरुष नक्सली शामिल हैं. इन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पणपुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर सरेंडर किया है. छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों पर 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये, 1 नक्सली पर 5 लाख रुपये, 4 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपये और 4 अन्य नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के लगातार कैंप स्थापित करने से अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बलों का प्रभाव बढ़ा है. वहीं नक्सलियों की अमानवीय और आधारहीन विचारधारा, शोषण, बाहरी कैडरों का भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों पर हो रही हिंसा से तंग आकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *