मध्यप्रदेश में कुल 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, 18 बने कैबिनेट मिनिस्टर…

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार सोमवार को हुआ। इसके तहत कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल पटेल से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची सौंपी। राज्यपाल पटेल ने दोपहर 3:30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री –

1- प्रदुम्न सिंह तोमर
2- तुलसी सिलावट
3- एदल सिंह कसाना
4- नारायण सिंह कुशवाहा
5- विजय शाह
6- राकेश सिंह
7- प्रहलाद पटेल
8- कैलाश विजयवर्गीय
9- करण सिंह वर्मा
10- संपतिया उईके
11- उदय प्रताप सिंह
12- निर्मला भूरिया
13- विश्वास सारंग
14- गोविंद सिंह राजपूत
15- इंदर सिंह परमार
16- नागर सिंह चौहान
17- चैतन्य कश्यप
18- राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

19- कृष्णा गौर
20- धर्मेंद्र लोधी
21- दिलीप जायसवाल
22- गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री –

25- राधा सिंह
26- प्रतिमा बागरी
27- दिलीप अहिरवार
28- नरेंद्र शिवाजी पटेल