पहला वनडे-278 चेज कर रही श्रीलंकाई टीम का स्कोर 91/0, ओपनर्स की जोड़ी क्रीज पर
इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 16 ओवर में बिना नुकसान के 91 रन बना लिए हैं। निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। दांबुला स्टेडियम में मंगलवार को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया। IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। श्रीलंकाई टीम की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट झटके।
278 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भारत से बेहतर रही है। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में बिना नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। जबकि भारतीय टीम ने इस फेज ने 49 रन बनाने में 2 विकेट गंवा दिए थे।
