देशभर में प्याज की किल्लत और नासिक के गोदामों में सड़ गया 10 लाख क्विंटल प्याज…
महाराष्ट्र के नासिक में सरकारी गोदामों में बड़ी मात्रा में प्याज खराब होने की खबर सामने आई है। करीब 12 लाख क्विंटल प्याज 23 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था। रिपोर्ट में लगभग 9.6 लाख क्विंटल प्याज खराब होने का दावा किया गया है। सरकार ने ₹23 किलो में खरीदा था अब ₹1 में भी नहीं बिक रहा.
मामले में जांच समिति गठित की गई है और 26 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगे जाने की जानकारी दी गई है।
