ईरान-अमेरिका डील से बाहर हुआ पाकिस्तान, नए मुस्लिम देश की एंट्री, हाथ से गया जंग बंद कराने का मेडल
कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बेहद अहम बातचीत अब किसी बड़े समझौते की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनने लगी है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच विदेशों में फ्रोजेन ईरानी असेट्स को लेकर एक शुरुआती सूत्रों का कहना है कि अगर बातचीत इसी तरह आगे बढ़ती रही, तो जल्द ही बड़े समझौते का ऐलान हो सकता है.
दोहा में ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर कालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अरागची और केंद्रीय बैंक प्रमुख अब्दोलनासेर हेम्मती शामिल हुए. इससे साफ है कि तेहरान इस बातचीत को बेहद गंभीरता से ले रहा है. इस पूरी बातचीत का सबसे अहम मुद्दा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना हुआ है. दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते में 60 दिन के युद्धविराम, होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल करने, ईरानी तेल निर्यात की अनुमति और परमाणु कार्यक्रम पर आगे की बातचीत शामिल है.
ईरान-अमेरिका की वार्ता में पहले मध्यस्थता का जिम्मा पाकिस्तान और तुर्की ने उठा रखा था. पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता भी इस्लामाबाद में करवाई थी लेकिन इसमें कोई हल नहीं निकल सका. इसके बाद दूसरे दौर की वार्ता के लिए भी कोशिशें भरपूर हुईं लेकिन दोनों देश आमने-सामने बैठ तक नहीं सके. ईरान का आरोप था कि पाकिस्तान अमेरिका की ओर से बात कर रहा है, तो वहीं अमेरिका को भी पाकिस्तान पर संदेह था. यही वजह है कि अब इस मामले में कतर की एंट्री हुई है, जो समझौते की शर्तों पर ईरान और अमेरिका को राजी करने में जुटा है.
फिलहाल दोनों देशों ने आधिकारिक तौर पर किसी समझौते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोहा में चल रही बातचीत पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं
