पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत…SCO सम्मेलन की तस्वीर से PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति को किया गायब

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रहे एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान की ओछी हरकत देखने को मिली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से जो एससीओ फोटो सेशन की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं उनमें से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूज पेजेश्कियन की तस्वीरों की हटा दिया गया है। कूटनीतिक शिष्टाचार को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एससीओ समिट के ग्रुप फोटो को एडिट करके पोस्ट किया गया है।

इस फोटो में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को क्रॉप करके हटा दिया गया है। दरअसल SCO शिखर सम्मेलन के दौरान सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का एक पारंपरिक ग्रुप फोटो सेशन आयोजित किया गया था। इस ग्रुप फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत सभी नेता एक साथ एक ही फ्रेम में खड़े थे।

पाकिस्तान पीएमओ के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जो तस्वीर पोस्ट की गई है उसमें फ्रेम को इस तरह से एडिट और क्रॉप किया गया है कि उसमें भारतीय प्रधानमंत्री और ईरानी राष्ट्रपति नजर ही न आएं। हैरान की बात ये है कि मान लेते हैं कि पाकिस्तान को भारत से बैर है और वो पीएम मोदी की तस्वीर नहीं दिखाना चाह रहा हो लेकिन मोदी के बगल में ईरानी राष्ट्रपति खड़े थे और वो उनकी फोटो तो दिखा सकता था लेकिन पाकिस्तानियों ने ईरानी राष्ट्रपति का भी फोटो क्रॉप करके हटा दिया। जबकि ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करवाने का दावा पाकिस्तान करता है।

सम्मलेन के दौरान पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी से भरी मुलाकातें और सीधी बातचीत चर्चा में हैं। वहीं पाकिस्तान पीएमओ की इस पोस्ट के नीचे यूजर्स ने जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। कई लोगों ने पूरी तस्वीर पोस्ट करके पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है।